अंधेरी में भाजपा के महासदस्यता अभियान को मिला उत्कृष्ट प्रतिसाद

अंधेरी में भाजपा के महासदस्यता अभियान को मिला उत्कृष्ट प्रतिसाद

मुंबई:भारत की प्रगति के लिए, विकसित महाराष्ट्र के लिए और मुंबई के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं के सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए आधुनिक भारत के विकास में सहायता करने के उद्देश्य से रविवार को संपूर्ण महाराष्ट्र में भाजपा की ओर से महासदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इसी परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के मार्गदर्शन में अंधेरी वार्ड क्रमांक ७९ में भाजपा मुंबई सचिव अजय तिवारी और टीम के अन्य सदस्यों द्वारा सदस्यता अभियान में शामिल होकर बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। इस दौरान अजय तिवारी के साथ टीम के सदस्य नरेंद्र शुक्ला, मनोज तिवारी, सुनील करपे, शेखर करपे , रमेश बावकर, रोहित रावल, विनेश पेडमकर सहित कई अन्य लोग शामिल थे। भाजपा का सदस्यता अभियान रविवार
प्रातः 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक प्रत्येक बूथ पर चलाया गया। इस सदस्यता अभियान को उत्कृष्ट प्रतिसाद मिला।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo