गणतंत्र दिवस पर भाजपा का 10 हजार सदस्य बनाने का संकल्प, 1000 बच्चों को वितरित की नोटबुक्स

BJP vows to make 10 thousand members on Republic Day, distributes notebooks to 1000 children

मुंबई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जोगेश्वरी स्थित आनंद नगर नाका के पास वार्ड क्रमांक 61 में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष एसएम खान ने भाजपा का 10 हजार सदस्य बनाने का संकल्प लिया। साथ ही, उन्होंने 1000 बच्चों को मुफ्त नोटबुक्स वितरित कर उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया।

इस कार्यक्रम में अब्दुल रशीद अंसारी, मुनाहीर हुसैन, अमरचंद यादव, सुनील दुबे, रामलाल विश्वकर्मा, राजेश चौहान, आरके दुबे, पंकज शर्मा, आरिफ हयात और अनुराधा भविष्यकर समेत पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एसएम खान ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के 10 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य जल्द ही पूरा किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने यह भी घोषणा की कि हर साल हजारों बच्चों को मुफ्त नोटबुक्स वितरित की जाएंगी।

गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व स्तर पर एक सशक्त और सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo