एनबीडी राजनीती,
आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुंबई के कुछ प्रमुख वार्डों के लिए अपने अंतिम उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जारी सूची के अनुसार, भाजपा ने वार्ड 103 से 108 तक अनुभवी, संगठन से जुड़े और राजनीतिक रूप से प्रभावी चेहरों पर भरोसा जताया है।
भाजपा की इस घोषणा को चुनावी तैयारियों में तेज़ी और ग्राउंड लेवल रणनीति को अंतिम रूप देने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
भाजपा उम्मीदवारों की अंतिम सूची (वार्ड-वार)
वार्ड 103 – डॉ. हेतल गाला वार्ड 104 – प्रकाश गंगाधरे वार्ड 105 – अनीता वैती (नंदू वैती की पत्नी) वार्ड 106 – प्रभाकर शिंदे वार्ड 107 – नील सोमैया वार्ड 108 – दीपिका घाग
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस सूची में महिला उम्मीदवारों, संगठनात्मक पृष्ठभूमि वाले नेताओं और राजनीतिक परिवारों से जुड़े नामों को संतुलित रूप से शामिल किया गया है। खासतौर पर वार्ड 107 से नील सोमैया का नाम सामने आना भाजपा की स्थानीय पकड़ को और मज़बूत करने की रणनीति का संकेत माना जा रहा है।
भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी शेष वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा भी चरणबद्ध तरीके से करेगी, ताकि चुनावी अभियान को समय रहते धार दी जा सके।
गौरतलब है कि बीएमसी चुनाव 2026 को न केवल मुंबई की स्थानीय राजनीति, बल्कि राज्य की सत्ता संतुलन के लिहाज़ से भी बेहद अहम माना जा रहा है। उम्मीदवारों की यह घोषणा आने वाले दिनों में राजनीतिक सरगर्मी और तेज़ कर सकती है।
