एनबीडी भांडुप ,
आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों के लिए भांडुप वार्ड क्रमांक 110 से भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार श्रीमती जैनी शर्मा जी ने आज अपना नामांकन पत्र सफलतापूर्वक दाखिल किया। नामांकन के साथ ही भांडुप क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
श्रीमती जैनी शर्मा को भाजपा का टिकट मिलना उनके निरंतर संघर्ष, सेवा भावना और संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण माना जा रहा है। वे लंबे समय से भांडुप क्षेत्र में सामाजिक कार्यों, जनसेवा और नागरिक मुद्दों को लेकर सक्रिय रही हैं, जिससे उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
नामांकन के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर श्रीमती जैनी शर्मा के नेतृत्व पर भरोसा जताया और आगामी चुनाव में विजय का विश्वास व्यक्त किया।
नामांकन के बाद श्रीमती जैनी शर्मा ने कहा कि वे भांडुप की जनता की आवाज़ बनकर नगरसेवा में ईमानदारी, पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग और आशीर्वाद की अपील की।
ईश्वर से उनके सफल, निर्भीक और विजयी भविष्य की कामना करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने “वहिनी साहेब” को ढेर सारी बधाइयाँ दीं।
