एनबीडी विक्रोली,
आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनावों की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने युवा कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में आगे लाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। इसी क्रम में पार्टी ने विक्रोली पश्चिम मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता भास्कर बिहारीलाल दुबे को सौंपी है।

मुंबई उपनगर के मुलुंड, विक्रोली, भांडुप पश्चिम, घाटकोपर पश्चिम, घाटकोपर पूर्व और मानखुर्द-शिवाजी नगर क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। पार्टी की रणनीति है कि आगामी बीएमसी चुनाव में युवाओं को अधिक अवसर देकर जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत की जाए।
भास्कर दुबे पिछले कई वर्षों से भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उत्तर भारतीय समाज में उनकी मजबूत पकड़, सक्रिय संवाद और संगठनात्मक क्षमताओं को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाइयों की बौछार कर दी है। माना जा रहा है कि भास्कर दुबे के नेतृत्व में विक्रोली पश्चिम मंडल संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सशक्त होगा।