भाजपा प्रत्याशी जेनी शर्मा के समर्थन में गूंजा भांडुप, लोकगायिका मैथिली ठाकुर, सांसद मनोज तिवारी सहित अन्य हस्तियों ने किया प्रचार

एनबीडी भांडुप पश्चिम,

भांडुप पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 110 से भाजपा प्रत्याशी जेनी शर्मा के चुनाव प्रचार ने सोमवार को व्यापक जनसमर्थन के साथ नई ऊर्जा प्राप्त की। प्रचार अभियान के दौरान क्षेत्र में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें हर समाज और वर्ग के लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर भाजपा के लोकप्रिय सांसद मनोज तिवारी विशेष रूप से प्रचार में पहुंचे और उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी जेनी शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। मनोज तिवारी ने कहा कि जेनी शर्मा एक शिक्षित, कर्मठ और जमीनी स्तर से जुड़ी नेता हैं, जो क्षेत्र की समस्याओं को भली-भांति समझती हैं।

प्रचार को सांस्कृतिक रंग देते हुए देश की सुप्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर भी प्रचार अभियान में शामिल हुईं। मैथिली ठाकुर की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके लोकगीतों और प्रेरक संदेशों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी जेनी शर्मा ने कहा कि भांडुप क्षेत्र आज भी मूलभूत जनसुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। उनका संकल्प है कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा तथा विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस दौरान भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष संजय शर्मा, स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिला, युवा और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। प्रचार अभियान के दौरान लोगों में भाजपा के प्रति सकारात्मक माहौल स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo