अवधी कवि और गीतकार शिवपूजन शुक्ल का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान

एनबीडी मुंबई,

देश के प्रसिद्ध अवधी कवि गीतकार भजन व लोक गायक शिवपूजन शुक्ल का आज महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में भव्य सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने अभिनंदन पत्र ,शॉल और पुष्पगुच्छ से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर दैनिक जागरण के मुंबई ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश तिवारी, प्रख्यात लोक गायक सुरेश शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिवपूजन शुक्ल अब तक 6 लोकप्रिय पुस्तकें लिख चुके हैं। भगवान राम और भगवान कृष्ण पर आधारित कुछ गीत उन्होंने प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर लोग भावविभोर हो गए। सुरेश शुक्ल ने डॉ किशोर सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमेशा सबका सम्मान करनेवाला व्यक्ति हमेशा सम्मानित होता है।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में वासुदेव फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद यादव, उपाध्यक्ष गुलाब यादव, समरस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा, विधि सलाहकार एडवोकेट भारत पांडे, आचार्य जीडी शुक्ला,संकटा प्रसाद दुबे, पी रामलिंगम, अनिल कनौजिया, निमेष शाह, दयाराम यादव हरेश जोशी, कृपा यादव, रामप्रसाद कुर्मी, भोलानाथ वर्मा, राजेश सिंह, शमशाद खान, उदय कुमार गुप्ता, श्याम यादव, ललित पांडे, ज्ञान सागर महाराज, अर्चना मिश्रा,रमाकांत यादव, श्रीकृष्ण यादव आदि का समावेश रहा।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo