मुंबई युवक कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह में पहुंचे अर्जुन सिंह, यूथ कांग्रेस का बढ़ाया हौसला

एनबीडी मुंबई,

मुंबई यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित न्याय सत्याग्रह के तीसरे दिन आज, मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने मुंबई कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर नौजवानों को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर अर्जुन सिंह ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस कांग्रेस के रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि आने वाला कल आप सब नौजवानों का है। केंद्र सरकार के नेताओं द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करना निंदनीय है। मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे वरिष्ठ नेताओं को गलत शब्दों का प्रयोग कर 90 साल के बुजुर्ग को अपमानित करना यह मोदी सरकार के नेताओं की चाल चलन को दर्शाता है कि यह लोग किस विचारधारा के हैं। न्याय सत्याग्रह द्वारा शांतिपूर्ण सत्याग्रह कांग्रेस की विचारधारा को दर्शाता है। कांग्रेस के लोग शांति प्रिय लोग हैं, जो देश के सभी जाति धर्म तथा सभी संप्रदाय के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। नौजवानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आप सब इस सरकार के तानाशाह के खिलाफ जो आंदोलन सत्याग्रह कर रहे हैं, यही सही मायने में इंसानियत का जीता जागता सबूत है। आज देश में महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर की भारी कमी की वजह से लाखों गरीब मजदूर शहरों को छोड़कर अपने गांव चले गए, जिसका असर देश की आर्थिक स्थिति पर पढ़ रहा है। कल कारखाने, फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर आ गई है। सरकार को जल्द से जल्द महंगाई तथा गैस डीजल पेट्रोल के कमी को नियंत्रित करना चाहिए और अमेरिका के आगे घुटने ना टेक कर, ईरान का साथ देना चाहिए। क्योंकि ईरान हमेशा से भारत का शुभचिंतक और मित्र रहा है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता जिस दिन उग्र होगी, केंद्र सरकार को इसका खामियाजा बहुत बुरा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर मुंबई यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत सबरीन, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निखिल रूपारेल, जुबेर फारूकी, आसिफ खान ,राय साहब सरोज, शिव यादव, गणेश बाबूराव शेगर, आजाद खान, बाला साहब यादव, पंकज चौधरी ,शीतल म्हात्रे, कमलेश यादव तथा बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo