घाटकोपर पूर्व में दिलचस्प लड़ाई, भाजपा का अमीर बनाम शिक्षित गरीब निर्दलीय उम्मीदवार …

घाटकोपर पूर्व में दिलचस्प लड़ाई, भाजपा का अमीर बनाम शिक्षित गरीब निर्दलीय उम्मीदवार

An interesting battle in Ghatkopar East: BJP’s wealthy candidate versus an educated, independent candidate from a humble background.

ना में नेता हूं ना अभिनेता,आपका भाई आपका बेटा हूँ के सहारे खूब किये प्रचार

Parag Shah vs Nityanand Sharma

Parag vs nityanand

आज से महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार का समय खत्म हो रहा है । प्रत्याशी प्रचार के अंतिम दौर में अपनी पूरी ताकत झोंक दिए हैं। घाटकोपर पूर्व में एक दिलचस्प लड़ाई देखने को मिल रहा है । जहां अमीर बनाम महाराष्ट्र के सबसे धनवान प्रत्याशी की सीधी लड़ाई दिख रही है। भाजपा के सबसे अमीर उम्मीदवार पराग शाह को निर्दलीय प्रत्याशी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस विधानसभा सीट पर सूबे के सबसे अमीर प्रत्याशी पराग का निर्दलीय उम्मीदवार नित्यानंद शर्मा के साथ रोचक मुकाबला दिख रहा है।

यूं तो घाटकोपर ईस्ट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार की राखी जाधव भी मैदान में है। लेकिन घाटकोपर विधानसभा सीट पर इस निर्दलीय के चलते मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व पत्रकार व अधिवक्ता नित्यानंद शर्मा ने चुनावी मैदान में उतरकर एक नई बहस छेड़ दी है।


आपको बता दें पेशे से वकील नित्यानंद शर्मा, जो घाटकोपर के रामाबाई चाल के ही निवासी हैं, अपनी सादगी, जज्बे और मेहनत के बल पर जनता के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश में लगे हैं।

चुनाव डिपार्टमेंट ने नित्यानंद का चुनाव चिह्न पाटी (स्लेट) दी है। जो आज उनकी पहचान बन गई है। उनका चिन्ह शिक्षित और आम आदमी अनूठा प्रतिबिंब दिखाई दे रहा है। नित्यानंद अपने प्रचार के दौरान लोगों से कहते हैं कि, मैं अमीर नहीं भले नही पर शिक्षित हूं। ना में नेता हूं ना अभिनेता, मै इस इलाके की माताओं का बेटा। 20 तारीख को किसको कितना मत मिलेगा और 23 नवंबर के वोटों की गिनती में कौन जीतेगा कौन हारेगा यह तो भविष्य के गर्त में समाहित है। लेकिन घाटकोपर ईस्ट का मुकाबला अमीर बनाम शिक्षित गरीब बेहद ही रोचक हो चला है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo