भाजपा मुंबई अध्यक्ष बने अमित साटम, शुभकामनाओं की बधाइयों से गूंजा माहौल

एनबीडी मुंबई,

अंधेरी पश्चिम से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए अमित साटम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक रविंद्र चव्हाण ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद से ही बधाइयों का तांता लग गया है।

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “साटम भाजपा के ऊर्जावान व अनुभवी नेता हैं। उनके नेतृत्व में मुंबई महानगरपालिका चुनाव में पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।”

इसके अलावा भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा मीरा-भायंदर जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, कमलेश दुबे समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने साटम को बधाई दी।

ज्ञात हो कि अमित साटम ने वर्ष 2014 में पहली बार कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक जाधव को हराकर राजनीति में बड़ी जीत दर्ज की थी। मीठीबाई कॉलेज से स्नातक और मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर साटम ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत नगरसेवक के रूप में 2012 में की थी। वे पूर्व उपमुख्यमंत्री गोपीनाथ मुंडे के सहायक भी रह चुके हैं। वर्ष 2008-2010 में उन्होंने मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव और 2010-2013 में अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo