एनबीडी मुंबई,
मुंबई के मालाड (पूर्व) स्थित जनसंपर्क कार्यालय में नगरसेवक एवं भाजपा मनपा के पक्ष नेता श्री विनोद उदयनारायण मिश्रा के नेतृत्व में भव्य “अखंड रामायण पाठ” व यज्ञ का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन 22 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के तहत 22 फरवरी को अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया, जो भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। 23 फरवरी को यज्ञ व प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धर्मलाभ प्राप्त किया।
हनुमान जी की कृपा से संपन्न इस आयोजन में भक्तों की भारी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम और अधिक भव्य व मंगलमय बना। पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी सहित बडी संख्या मे लोग ने प्रभू श्री राम का दर्शन कर महाप्रसाद का लाभ लिया ।
