गुजरात गौरव सम्मान 2025 से नवाजे गए अभिनेता और सिंगर तुलसी कुमार

एनबीडी मुंबई,

गुजरात राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में गुजरात सिने मीडिया परिवार द्वारा गुजरात गौरव सम्मान 2025 से बेस्ट एक्टर एवं सिंगर तुलसी कुमार को सम्मानित किया गया।

“जानू तारु टेटू टिमली” ऑडियो यूट्यूब चैनल और लाइव म्यूज़िक प्रोग्राम के चर्चित कलाकार तुलसी कुमार को यह पुरस्कार सावली गांव की माताजी श्री वैशाली माँ के कर कमलों से प्रदान किया गया।

इस सम्मान समारोह में कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने तुलसी कुमार को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी, जिनमें प्रमुख रूप से समाजसेवक डॉ. बाबूलाल सिंह, युवा ब्रिगेड एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सचिन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार पी.पी. पांडेय, जीतू सोमपुरा, समाजसेवी विजय ठक्कर, बिपीन जोशी, किर्ती शाह और बाबू चावडा शामिल रहे।

तुलसी कुमार ने पुरस्कार ग्रहण करते हुए सभी दर्शकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और अपनी कला को समाज और संस्कृति के लिए समर्पित रखने का संकल्प दोहराया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo