पुणे में नौकरी का झांसा देकर 50 हजार में बेचा गया कथित मजदूर, शिवसेना नेता आशीष दुबे की पहल से बीड से मुक्त

महाराष्ट्र,

कानपुर से रोजगार की तलाश में निकले शिवकांत उपाध्याय को पुणे में नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी का शिकार बनाया गया। आरोप है कि पुणे स्टेशन पर कथित दलाल बच्चू केदारे ने उन्हें काम दिलाने के बहाने अगवा कर लिया और बीड जिले के वाडवणी तालुका में 50 हजार रुपये में बेच दिया।

कुख्यात के यहां बंधक बनाकर रखा, दी यातनाएं

जानकारी के अनुसार, पीड़ित को जिस व्यक्ति के यहां बंधक बनाकर रखा गया था, वह बीड जिले का एक कुख्यात अपराधी बताया जा रहा है।

पीड़ित के अनुसार, वहां उन्हें गन्ने के खेतों में दिन-रात जबरन काम कराया गया, अमानवीय यातनाएं दी गईं और ठीक से खाना-पानी भी नहीं दिया गया। भागने की कोशिश करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

आशीष दुबे की पहल से मुक्ति

मामला कानपुर के सब-इंस्पेक्टर विनय तिवारी (पीड़ित के भांजे) के माध्यम से शिवसेना नेता आशीष दुबे तक पहुंचा।

आशीष दुबे की तत्परता पर वाडवणी में कार्रवाई हुई।

मुक्ति अभियान में सहयोग आशीष दुबे – शिवसेना नेता (मुख्य पहल) किया जबकि मारुति धोंडे – तालुका प्रमुख, वाडवणी, विपुल पिंगले – सामाजिक कार्यकर्ता, वर्षा वागड़े – वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, वाडवणी पुलिस स्टेशन, राकेश दुबे – नाशिक से मूल निवास तक सुरक्षित पहुंचाने में सहयोग ।

    वाडवणी पुलिस के सहयोग से पीड़ित को मुक्त कराकर नाशिक रोड रेलवे स्टेशन से सुरक्षित कानपुर रवाना किया गया।


    Share

    Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

    navbharat darpan logo