मुलुंड में श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड एवं भजन कार्यक्रम सम्पन्न

श्री आंजनेय सेवा प्रतिष्ठान के तत्वावधान में रामनवमी के अवसर पर आयोजित हुआ धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं ने लिया प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद

मुंबई, मुलुंड। रामनवमी के पावन अवसर पर श्री आंजनेय सेवा प्रतिष्ठान की ओर से मुलुंड चेकनाका (पश्चिम) स्थित राम मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अर्चना होटल के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रभु श्रीराम तथा हनुमान जी की आराधना की।

सुंदरकांड पाठ और भजनों से कार्यक्रम स्थल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के जयकारे लगाए तथा परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

श्री आंजनेय सेवा प्रतिष्ठान की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों में अरुण कुमार सिंह,अखिलेश राय,माता प्रसाद राय,योगेन्द्र सिंह,नरेंद्र सिंह,बृजेश पाठक,सुजीत राय आयोजक मंडल प्रमुख थे।

कार्यक्रम का समापन प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों के साथ हुआ। इस अवसर पर दयाशंकर सिंह , विजय यू सिंह , डॉ हरिराम सिंह, पत्रकार अनिल शुक्ला, अविनाश पांडेय, अरुण शुक्ला,संजय शर्मा,नगरसेवक प्रकाश गंगाधरे,संजय दुबे,सुधीर सिंह,शिवराज सिंह,रामजी सिंह,मनबोध सिंह,प्रवीण सिंह व अनेक शिक्षक गणमनोज सिंह, संतोष विश्वकर्माआदि उपस्थित थे ।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo