मुंबई। मुंबई कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में हुई बैठक में पार्टी के संगठन की मजबूती और पार्टी के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर महाराष्ट्र मुंबई कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद का मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ किशोर सिंह ने सम्मान किया। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़ उपस्थिति रही। बैठक में मुंबई कांग्रेस के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुंबई कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में नवनियुक्त प्रभारी का सम्मान
