मुंबई। उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती भावना शर्मा जैन के नेतृत्व में आज गोरेगांव पूर्व स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार मोर्चा निकाला। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। मोर्चे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना शर्मा जैन ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर नागरिक का मताधिकार सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक के वोट के अधिकार को कमजोर करने या उससे वंचित करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी और कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।कांग्रेस १३ करोड़ ३० लाख वोटर जो SIR के दौरान काटें हैं, उनको वापस जोड़ने की माँग कर रही है । उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल कांग्रेस पार्टी का नहीं, बल्कि हर मतदाता के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा का संघर्ष है। मोर्चा में SIR को तत्काल रद्द करने तथा प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की गई।
मोर्चे में मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा,जयकांत शुक्ला, मोहसिन हैदर, अवनीश सिंह, अखिलेश यादव, महासचिव संतोष सिंह, चेतन भट्ट, राज प्रजापति, रेखा सिंह, स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष बाबू नैकोटे, उमर शेख,सूरज सिंह, गौरव राने, संजीव सिंह, भगवान खण्डगाले, प्रतीश तिवारी, यूथ कांग्रेस तालुका अध्यक्ष इमरान खान, आसिफ खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाला मोर्चा
