मुंबई की यात्रा पर आए अमित शाह का कृपाशंकर ने बप्पा की मूर्ति देकर किया सम्मान

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 से 14 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर रहे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कई धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कल महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने सह्याद्री अतिथि गृह में उनसे सदिच्छा मुलाकात की। दोनों लोगों के बीच काफी देर तक राजनीतिक चर्चा हुई। कृपाशंकर सिंह ने उन्हें गणेश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आदर पूर्वक गणपति बप्पा की मूर्ति भेंट की। अमित शाह ने गणपति बप्पा से देश की समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo