रेसकोर्स से 21 जनवरी 2027 को निकलेगी श्री नारायण रथ यात्रा, 12 वर्षीय आध्यात्मिक महायात्रा का होगा शुभारंभ

मुंबई, 9 सितंबर 2026। संत श्री लोकेशानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में श्री नारायण भक्ति पंथ (SNBP) द्वारा भारतवर्ष की ऐतिहासिक 12 वर्षीय आध्यात्मिक यात्रा ‘श्री नारायण रथ यात्रा’ का शुभारंभ 21 एवं 22 जनवरी 2027 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स से किया जाएगा। इस महायात्रा का उद्देश्य भगवान श्री नारायण की भक्ति, संस्कार, आध्यात्मिक जागरण और जनकल्याण के संदेश को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है।

श्री नारायण भक्ति पंथ के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत संत श्री लोकेशानंद जी महाराज ने युवावस्था में पंथ की स्थापना कर श्रद्धालुओं को भक्ति, सदाचार एवं नशामुक्त जीवन की दिशा देने का संकल्प लिया। पंथ का प्रमुख तीर्थस्थल महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शहादा स्थित ‘श्रीनारायणपुरम् धाम’ है, जहां शेषशायी नारायण भगवान की पंचधातु से निर्मित लगभग 11 फुट ऊंची और 21 टन वजनी दिव्य प्रतिमा स्थापित है।

यात्रा के प्रथम चरण में रथ महालक्ष्मी, सायन, माटुंगा, अंधेरी ईस्ट, मुलुंड, ठाणे, कल्याण और नवी मुंबई सहित प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इसके बाद यात्रा महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में पहुंचेगी।

राकेश शेट्टी सहित सभी आयोजकों के अनुसार, इस महायात्रा के माध्यम से अनुमानित 30 करोड़ श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों को भगवान नारायण के दर्शन एवं आध्यात्मिक संदेश का लाभ मिलने की संभावना है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo