मीरा भायंदर के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण मेरी प्राथमिकता : रवि व्यास

भायंदर। मीरा भायंदर शहर के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी पहले प्राथमिकता है। सोसाइटी की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलाकात करने आए प्रतिनिधिमंडल से की गई बातचीत के बाद सभागृह नेता एडवोकेट रवि व्यास ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय और सोसाइटी से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करना उनकी बड़ी प्राथमिकता है। विभिन्न सोसाइटी से आए प्रतिनिधिमंडल ने रवि व्यास का सम्मान भी किया। राजनीति के क्षेत्र में एडवोकेट रवि व्यास जनता के बीच सबसे लोकप्रिय हैं। खासकर युवाओं की पहली पसंद माने जाते हैं। महानगरपालिका चुनाव के बाद लोगों को पूरी उम्मीद थी कि वे मीरा भायंदर का महापौर बनेंगे। लोगों को पूरा विश्वास है कि अगले टर्म में वे महापौर जरूर बनेंगे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo