आसपुर देवसरा
पत्रकार एवं समाजसेवक अविनाश दिनेश पांडेय के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को ग्राम गधियाँवा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क नोटबुक वितरित की गईं।
इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहयोग के उद्देश्य से आयोजित इस पहल को ग्रामीणों एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने सराहनीय बताया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। आयोजकों ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जोड़ना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।
कार्यक्रम का आयोजन श्री दिनेश कुमार पांडेय, श्री आलोक पांडेय द्वारा तथा ग्रामवासियों के मार्गदर्शन में की गई । इस अवसर पर बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीण, अभिभावक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

