भाजपा नेताओं ने लखनऊ में मनाया महाराष्ट्र का जश्न
रमेश मिश्रा, शलभमणि त्रिपाठी जैसे अनेक नेताओं को मिली थी बड़ी जिम्मेदारी
एनबीडी संवाददाता,
महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार उत्तर प्रदेश के तमाम दिग्गज नेताओं को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी थी। भाजपा ने जौनपुर बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा, देवरिया विधायक शलभमणि त्रिपाठी जैसे लगभग सभी विधानसभा में एक-एक विधायकों को प्रभारी नियुक्त कर दिया था । उत्तर प्रदेश के सभी विधायकों व सांसदों ने मुंबई के प्रचार में खूब जिम्मेदारी को निभाते दिखे। मुंबई में जिस तरह से भाजपा प्रत्याशियों को शानदार जीत मिली तथा जिस तरह से पहली बार भाजपा को उत्तर भारतीयों का एक तरफा वोट मिला, उससे साफ है कि भाजपा ने इस बार उत्तर भारतीय मतदाताओं को अपनी तरफ मोड़ने के लिए प्रभावशाली नियोजन किया था। भाजपा के ऐतिहासिक विजय के बाद लखनऊ में भाजपा के विधायकों ने खूब जश्न मनाया।
यूपी के विधायकों ने करीब दो महीने तक उत्तर भारतीय मतदाताओं के बीच कड़ी मेहनत की। चारकोप विधानसभा में प्रवासी प्रभारी के रूप में काम करने वाले बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के अनुसार उन लोगों ने सबसे अधिक फोकस उन उत्तर भारतीय मतदाताओं के बीच किया, जो उत्तर प्रदेश में जातिय समीकरण की विचारधारा के चलते भाजपा से दूर हो गए थे। वहीं मुलुंड विधानसभा में शलभमणि त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई थी। सभी को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। उत्तर प्रदेश के एक दर्जन से अधिक विधायकों ने अलग-अलग विधानसभाओं में प्रवासी प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था।
आखिरकार सभी उत्तर भारतीयों ने जात पात से ऊपर उठकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया। विधायकों ने निर्धारित की गई विधानसभाओं के अलावा अन्य विधानसभा में भी अपनी अपनी विधानसभा के लोगों से संपर्क किया तथा उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। रमेश चंद्र मिश्रा की ही तरह सुशील कुमार सिंह, अवधेश सिंह, गिरीश चंद्र यादव, शलभमणि त्रिपाठी, और रमेश सिंह जैसे अनेकों विधायकों ने कड़ी मेहनत की थी जो रंग लाई।