मुंबई। मुंबई से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक खबरें पूर्वांचल के संपादक रविंद्र कुमार दुबे की मातुश्री श्रीमती लालती मोहनलाल दुबे निवासी ग्राम मडइयाँ भूभूवार, तहसील मडियाहूँ, जनपद जौनपुर ( उत्तर प्रदेश ) का उपचार के दौरान विगत 6 जून 2026 को निधन हो गया है l वह लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं l वह अपने पीछे पति, पुत्रों, पुत्रियों एवं नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं l
उनके इस दुखद निधन पर गृहदेश के नागरिकों सहित मुंबई के अनेक सुधी पत्रकारों ने शोक प्रकट किया है तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है l ईश्वर उनकी दिवंगत पावन आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें l
पत्रकार रविंद्र दुबे की माँ लालती देवी के निधन से शोक की लहर
