विश्व पर्यावरण दिवस पर संजय उपाध्याय का संकल्प, 10000 पेड़ों का स्मार्ट मूल्यांकन

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना और पालकमंत्री आशीष शेलार की पहल पर बोरीवली क्षेत्र में लगभग 10 हजार पेड़ों का अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और LiDAR (लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग) तकनीक के माध्यम से स्मार्ट मूल्यांकन किया जाएगा। इस अभिनव उपक्रम का शुभारंभ 6 जून को बोरीवली पश्चिम स्थित आर/सेंट्रल मनपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। इस बात की जानकारी बोरीवली से भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य पेड़ों की संख्या, स्वास्थ्य, ऊंचाई, घनत्व, पर्यावरणीय योगदान और संरक्षण की आवश्यकता का वैज्ञानिक एवं डिजिटल आधार पर आकलन करना है। AI और LiDAR तकनीक के उपयोग से पेड़ों का सटीक डेटा तैयार किया जाएगा, जिससे शहरी हरित क्षेत्र के संरक्षण और नियोजन में मदद मिलेगी।कार्यक्रम का आयोजन बृहन्मुंबई महानगरपालिका तथा स्माइल काउंसिल के विशेष सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम 6 जून 2026 को सुबह 9:45 बजे आर/सेंट्रल मनपा कार्यालय, चंदावरकर लेन, बोरीवली (पश्चिम) में आयोजित होगा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, मनपा अधिकारियों, पर्यावरण विशेषज्ञों तथा नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है। यह पहल मुंबई में हरित संपदा के संरक्षण और आधुनिक तकनीक आधारित पर्यावरण प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo