एनबीडी मुंबई,
महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आज उत्तर भारतीय समाज की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी सामाजिक संस्था उत्तर भारतीय संघ द्वारा बांद्रा पूर्व के टीचर्स कॉलोनी स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में हर्ष और उल्लास के साथ महाराष्ट्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नामी कलाकारों द्वारा गीत संगीत और नाटक प्रस्तुत किए गए। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी उत्तर भारतीय संघ द्वारा महाराष्ट्र की 100 जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सिलाई मशीन का उपहार दिया गया। आज के कार्यक्रम की खास बात यह रही कि अलग-अलग क्षेत्र से चयनित महिलाओं में सबसे अधिक संख्या मराठी महिलाओं की रही। 60 से अधिक मराठी महिलाओं को इस उपहार का लाभ मिला।

संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि महाराष्ट्र हमारी कर्मभूमि है। हमें हमारी जन्मभूमि से जितना प्यार है, उतना ही प्यार हमें महाराष्ट्र की धरती से भी है। उन्होंने कहा कि हम सभी महाराष्ट्र के विकास में अपना संपूर्ण योगदान देने के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक राजहंस सिंह, भाजपा नेता अमरजीत सिंह, कार्याध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह, उत्तर प्रदेश पत्रकार संघ के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, ब्रजमोहन पांडे, उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी, संजय सिंह, डॉ किशोर सिंह, भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह,रमेश बहादुर सिंह, सुरेंद्र गिरी,अनिल गलगली, बैजनाथ मिश्र, श्रीनिवास तिवारी विद्रोही महाराज, एड.अवनीश सिंह, बीजेपी यूबीएम उपाध्यक्ष विजय सिंह, अजय कुमार सिंह, पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, पत्रकार विजय सिंह कौशिक, पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी, पत्रकार राजकुमार सिंह, पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार अविनाश पांडे, समाजसेवी मानिकचंद यादव, रीनू मल्लाह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री देवेंद्र तिवारी ने किया। अंत में संतोष आरएन सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
