एनबीडी अमरावती,
श्री महाकाली माता शक्तिपीठ प्रतिष्ठान, अमरावती क्रांति दल की ओर से एवं हिंदू सुरक्षा सेवा संघ, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष के नाते डॉ. 1008 महाशक्ति पीठाधीश्वर शक्ति महाराज ने यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि अमरावती में 180 युवतियों( लड़कीया )का शोषण करने वाले दरिंदे को फांसी दी जाए। उन्होंने कहा कि परतवाड़ा के अयान अहमद ने 180 से अधिक युवतियों का यौन शोषण कर 350 अश्लील वीडियो प्रसारित किए इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार एवं केंद्र सरकार तुरंत सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि आरोपियों पर तुरंत ‘मोका’ (MCOCA) के तहत कार्रवाई की जाए।मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दरिंदे को फांसी की सजा दी जाए। इस मामले की SIT (विशेष जांच टीम) द्वारा गहन जांच कराई जाए। श्री शक्ति महाराज ने कहा कि ट्यूशन शिक्षकों से अनुरोध है कि कक्षा समाप्त होने के बाद बच्चे केवल अपने माता-पिता या अभिभावकों के साथ ही घर जाएं। माता-पिता भी अपने बच्चों पर ध्यान रखें कि उनके बच्चे कहाँ और किसके साथ जा रहे हैं। अयान अहमद और उसके सभी साथियों का वह और उनका संगठन सार्वजनिक रूप से निंदा (विरोध) करता है।
