श्री राम कथा महोत्सव में शामिल हुए समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह

एनबीडी मुंबई। प्रख्यात समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने घाटकोपर पश्चिम स्थित श्री जंगलेश्वर महादेव मंदिर सभागृह में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव में शामिल होकर कथावाचक डॉ. निवासाचार्य मानस मनीषी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ श्री राम कथा के आयोजक रमेश सिंह और उनका परिवार उपस्थित रहा। श्री सिंह ने उनके परिवार के साथ आरती में भाग लिया।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह कथा राम के आदर्श चरित्र के माध्यम से समाज को धर्म, न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का मार्ग दिखाती है। इस अवसर पर विधायक दिलीप लांडे भी उपस्थित रहे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo