एनबीडी मुंबई,
पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी गत दिनों सायन के मानव सेवा संघ हाल में शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए। बता दें कि (एकनाथ शिंदे) पदाधिकारियों की सभा यहां आयोजित की गई।इस सभा को डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे (सांसद) लोकसभा गटनेता नेता ने संबोधित किया, इस सभा का आयोजन शिव सेना के जनरल सेक्रेटरी एवं पूर्व सांसद श्री राहुल शेवाले ने किया था ।* सभा में मुंबई के सारे संसद सदस्य , विधायक, नगर सेवक, विभाग प्रमुख, उपविभाग प्रमुख, गट प्रमुखों की मौजूदगी में मुंबई के पूर्व डेप्युटी मेयर , प्रखर हिंदूवादी नेता,बाबुभाई भवानजी ने सैकड़ों व्यापारी, जैन समाज और अन्य समाज के अग्रणी लोगों के साथ एकनाथ शिंदे की शिवसेना में प्रवेश किया । डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने उनको शिव सेना का धनुष्य बाण देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने अपने भाषण में शिव सैनिकों को बूथ लेवल तक पार्टी को बढ़ाने पर जोर दिया ।जनरल सेक्रेटरी शेवाले ने पूरे राज्य में संगठन को मजबूत बनाने के लिए 1500 प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले तीन साल तक कोई चुनाव नहीं है, इसलिए महाराष्ट्र के हरेक गांव और मोहल्ला तक संगठन को मजबूत करेंगे । उन्होंने शाखा /सेवा कार्य पर जोर देने की बात की और बाबुभाई भवानजी द्वारा किए गए कामों की प्रशंसा की।
बाबूभाई भवानजी के बारे में बोलते हुए डॉक्टर श्रीकांत शिंदे ने कहा कि बाबू भाई जमीन से जुड़े नेता हैं वे हर समय आम आदमी के लिए उपलब्ध रहते हैं इसलिए उनके आने से पार्टी मजबूत होगी और व्यापारी कारोबारी, जैन,गुजराती,राजस्थानी ,
कच्छी समाज और आम आदमी में उसका आधार बढ़ेगा। उनके चेहरे से पार्टी को बहुत फायदा होगा।
श्री शिंदे ने कहा कि पार्टी बाबूभाई भवानजी के दीर्घ अनुभव का फायदा उठाएगी और उन्हें बड़ी जवाबदारी दी जाएगी।
बता दें कि बाबूभाई भवानजी मुंबई के दिग्गज नेता माने जाते हैं वे स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र हैं ज़मीन से जुड़े हैं,और कई बार नगरसेवक रहे चुके हैं। वे मुंबई के उप महापौर भी रह चुके हैं। उन्होंने आम आदमी के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक लड़ाइयां लड़ी हैं, अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए उन्हें कही बार जेल भी हुई हैं। शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने पर बाबूभाई भवानजी ने कहा कि वे पूरी मेहनत और लगन के साथ पार्टी का काम करेंगे।
