मुंबई यूथ कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह में सतीश मनचंदा ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

एनबीडी मुंबई,

मुंबई यूथ कांग्रेस द्वारा न्याय सत्याग्रह एप्सटीन फाइल के खिलाफ किए जा रहे पांच दिवसीय न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम में आज मुंबई कांग्रेस कार्यालय पर मुंबई सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश मनचंदा ने केंद्र सरकार तथा महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार विश्व के तानाशाह ट्रंप के सामने बिक चुकी है । आज भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं की कालागुजारी एप्सटीन फाइल में बंद है, उस फाइल को दबाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रंप के घुटनों पर अपने को समर्पित कर दिए हैं।

ईरान हमारा हमेशा से साथी रहा है। आज भी उसी की मेहरबानी से तेल और गैस हमारे देश तक पहुंच रही है। परंतु प्रधानमंत्री इसराइल को फादरलैंड बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में चारों तरफ गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई का बोलबाला है। देश में बलात्कार हत्याएं चरम पर है, लेकिन यह सरकार केवल धन बटोरने में लगी है। क्योंकि हर साल किसी न किसी राज्य के चुनाव में इन्हें बागी नेताओं को खरीदना रहता है। यह सरकार देश को गुलामी की तरफ लेकर जा रही है। अगर अभी भी देश की जनता नहीं जागी तो देश बर्बाद हो जाएगा । साथ ही आज उन्होंने मुंबई कांग्रेस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव के बाद मुंबई कांग्रेस की तरफ से मुंबई में कोई आंदोलन नहीं किया गया जबकि केवल आंदोलन यूथ कांग्रेस कर रही है। मुंबई कांग्रेस के कमान संभालने वाले नेता आखिर किसके इशारे पर कांग्रेस को खत्म करने पर लगे हैं । उन्होंने कहा कि दिल्ली हाई कमान इस पर जल्द से जल्द निर्णय ले वरना मुंबई मे कांग्रेस की स्थिति और खराब हो जाएगी उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता और पदाधिकारी थे, आज उन्हें साइड लाइन कर दिया गया है। यही कारण है कि मुंबई कांग्रेस में आज लोग आना नहीं चाहते हैं मुंबई सेवादल को 2 महीना हो गया डिसोल्व करके अभी तक नहीं कोई नियुक्ति नही की गई नहीं कोई कमेटी सेवादल की बनाई गई सेवादल को मुंबई से खत्म करने की बहुत बड़ी साजिश रची गई है मुंबई से सेवादल को समाप्त करने की प्लानिंग चल रही है ऐसा आरोप आज सतीश मनचंदा ने अपने संबोधन में लगाया।

मुंबई कांग्रेस कार्यालय वीरान पड़ी है। इस मौके पर मुंबई यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत सबरीन, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निखिल रूपारेल, गणेश बाबू राव सेगर, बालासाहेब जाधव, जुबेर फारुखी ,अमनदीप सैनी, आसिफ खान, कमलेश यादव, शीतल म्हात्रे के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo