उत्तर भारतीय एकता मंच द्वारा माता की चौकी का भव्य आयोजन, संजय सिंह का किया गया सम्मान

एनबीडी मुंबई,

उत्तर भारतीय एकता मंच द्वारा आईआईटी पवई के सामने सिनेमा ग्राउंड में माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर माता रानी के दर्शन किए एवं महाप्रसाद ग्रहण किया। महाप्रसाद ग्रहण के उपरांत उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह का माता की चुनरी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मंच के सभी पदाधिकारियों द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुनील राउत उपस्थित रहे। साथ ही नगरसेवक चंदन शर्मा , समाजसेवी प्रशांत शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन पाण्डेय, प्रमोद तिवारी (पोपट), रोहित उपाध्याय, महावीर माहला, आनंद गुप्ता अग्रहरि, मोनू भट्टी, ओमप्रकाश जायसवाल, दिनेश मिश्रा , अमित गोयल, अरविंद गुप्ता, अमिताभ सिंह, लोकेश मिश्रा, प्रभात तिवारी, मोहित तिवारी, छेदी प्रसाद गुप्ता, जयवंत काटे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय लोकगायक राकेश तिवारी ‘बब्लू’ ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम का समापन भक्तों को महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo