एनबीडी मुंबई,
प्रामाणिक भोर भ्रमण परिवार द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा शिविर संपन्न
भायंदर। स्वस्थ शरीर ऊर्जावान, रोगमुक्त और मानसिक रूप से शांत रहता है, जो जीवन की गुणवत्ता बढ़ाता है। एक स्वस्थ शरीर न केवल लंबी उम्र देता है, बल्कि आत्मविश्वास और सकारात्मकता भी बढ़ाता है। भायंदर पूर्व की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था प्रामाणिक भोर भ्रमण परिवार द्वारा 29 मार्च को आरएनपी पार्क स्थित राहुल विद्या निकेतन में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा शिविर का दीप प्रज्वलन करके उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रख्यात समाजसेवी तथा राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर वाला व्यक्ति ही परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। सुबह 9 बजे से आयोजित शिविर में 200 से अधिक लोगों ने अपना परीक्षण कराया। संस्था की तरफ से लोगों को मुफ्त औषधि भी वितरित की गई। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुधाकर मिश्र, संस्था के कार्याध्यक्ष शारदा प्रसाद पांडे, उपाध्यक्ष अभयराज पांडे, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद पांडे, समाजसेवी देवीलाल सुथार,समाजसेवी पुरुषोत्तम पांडे, साहित्यकार डॉ मुरलीधर पांडे, युवा अधिवक्ता एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, सुशील त्रिपाठी, संजय दुबे, प्रोफेसर विजय नाथ मिश्र, समाजसेवी रथीन दत्ता, प्रोफेसर अनिल पांडे, डॉ कनौजिया, दिनेश दुबे, एडवोकेट एच आर शर्मा, प्रोफेसर बीके दुबे, शिव बहादुर सिंह, अजीत सिंह, अशोक जांगिड़, यादवेंद्र दत्त दुबे,प्रद्युम्न मिश्रा ,राजीव मणि तिवारी, प्रभाकर मिश्रा, प्राचार्य महेश सिंह, प्राचार्य रविंद्र शर्मा समेत श्री रामचरितमानस समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में चिकित्सक के रूप में डॉ राजेश त्रिपाठी,डॉ प्रकाश यादव ,डॉ कृष्णदेव तिवारी, डॉ संतोष बरई ,डॉ राजेश पांडे ने आए हुए लोगों का परीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ उमेश चंद्र शुक्ल ने किया।
