श्री रामनवमी के पावन पर्व पर स्वानंद बाबा आश्रम में बही भक्ति और श्रद्धा की धारा

एनबीडी ठाणे,

चैत्र नवरात्र एवं श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर स्वानंद बाबा आश्रम में भव्य आयोजन प. पू. स्वानंद बाबा सेवा न्यास द्वारा प. पू. स्वानंद बाबा आश्रम, येऊर हिल्स, येऊर, ठाणे (प.) में चैत्र नवरात्र और श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर भगवान श्रीराम और माँ दुर्गा के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की मधुर धुनों ने उपस्थित सभी भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कन्या पूजन किया गया। इस आयोजन में प. पू. स्वानंद बाबा सेवा न्यास के मुख्य न्यासी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला एवं शांति शुक्ला ने सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में प. दुर्गाप्रसाद पाठक, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, डॉ. दीप नारायण शुक्ला, पत्रकार सूर्यप्रकाश मिश्रा, श्री नारायण तिवारी, केके तिवारी, शिवकुमार तिवारी, डॉ धीरज सिंह, श्रीश उपाध्याय तथा शिवसागर मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo