एनबीडी वाराणसी,
बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री तथा करोड़ों दिलों की धड़कन माधुरी दीक्षित आज वाराणसी पहुंच गई हैं। वे कल शाम 5:30 बजे पीएनजी ज्वैलर्स के वाराणसी शाखा उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह भी मुख्य अतिथि के रूप में इस समारोह में शामिल होंगे।
पिंडरा के विधायक डॉ अवधेश सिंह तथा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा उद्घाटन समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वाराणसी पहुंचने पर कृपाशंकर सिंह ने पूर्वांचल के लोगों की तरफ से माधुरी दीक्षित का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। आज शाम वे उनके साथ गंगा आरती में शामिल होंगे। कल सुबह माधुरी दीक्षित के साथ कृपाशंकर काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे।
