IIT Hyderabad के National Hackathon में जय अरविंद शुक्ला बने विजेता, मुंबई समेत गधियाँवा का नाम रोशन

एनबीडी मुंबई,

देशभर के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों के बीच आयोजित IIT Hyderabad के National Hackathon में जय अरविंद शुक्ला ने शानदार सफलता हासिल करते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया है। IIIT में Computer Science द्वितीय वर्ष के छात्र जय अरविंद शुक्ला ने अपनी प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और नवाचारपूर्ण सोच के बल पर यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 52 IIT, NIT और IIITs से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। ऐसे कड़े मुकाबले के बीच जय अरविंद शुक्ला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल जीत हासिल की, बल्कि अपने परिवार, संस्थान और क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया।

मुंबई में निवास करने वाले तथा मूल रूप से पट्टी गधियाँवा के निवासी जय अरविंद शुक्ला की इस उपलब्धि से उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता को युवा प्रतिभा, कठिन परिश्रम, तकनीकी समझ और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।

National Hackathon जैसे बड़े मंच पर जीत दर्ज करना केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणा है। जय की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo