हिंदू मुस्लिम एकता ही हमारे देश की खूबसूरती : इमरान प्रतापगढ़ी

फरहान आजमी द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन

एनबीडी मुंबई,

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष फरहान आजमी द्वारा आज हज हाउस में इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, मुंबई कांग्रेस की अध्यक्षा सांसद वर्षा गायकवाड, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी अहमद खान, विधायक अमीन पटेल, विधायक पूर्व मंत्री असलम शेख, पूर्व विधायक अशोक भाऊ जाधव, मुंबई यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, हरगुन सिंह सबरवाल, नगरसेवक सुफियान वनु, जिलाध्यक्ष अरशद आजमी, यूथ कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जीनत सबरीन, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निखिल रूपारेल, निजामुद्दीन राईन, अवनीश तीर्थराज सिंह समेत कांग्रेस पार्टी के हजारों कार्यकर्ता इस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।

राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस शानदार इफ्तार पार्टी के लिए कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष फरहान आजमी को बधाई देते हुए कहा कि आज इफ्तार पार्टी में जितने मुस्लिम समाज के लोग दिख रहे हैं, उनसे ज्यादा हमारे हिंदू भाई बहने हैं। यही हमारे हिंदुस्तान की खूबसूरती है। हिंदू मुस्लिम एकता का जो परिचय आज इफ्तार पार्टी में देखने को मिल रहा है, यही गंगा जमुनी तहजीब और भाईचारा इस देश में भी बनाने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि हम सभी हिंदू मुस्लिम एक होकर इस देश की तरक्की में अपना योगदान दे और देश को मजबूत बनाएं। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है। भिन्न-भिन्न धर्म और जातियों के बावजूद हम सभी एक होकर देश को अखंड और शक्तिशाली बनाते हैं। अंत में कार्यक्रम के आयोजक फरहान आज़मी द्वारा समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo