मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रमोद मिश्रा का कान्यकुब्ज मंडल मुंबई की ओर से किया गया सत्कार

एनबीडी मुंबई,

:मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने गत दिनों अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें प्रमोद मिश्रा को मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रमोद मिश्र मूलतः असवां, जघई, जनपद जौनपुर के निवासी हैं।
बता दें कि प्रमोद मिश्र को भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा – मुंबई का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में मुंबई महानगर की जानी मानी सामाजिक संस्था कान्यकुब्ज मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शुक्ला, अरविन्द अवस्थी, गीता शुक्ला, शानू शुक्ला सहित मंडल के अन्य पदाधिकारियों ने मिश्रा को गुलदस्ता और शाल देकर सत्कार किया। इस दौरान मंडल की ओर से मिश्रा को भावी राजनितिक जीवन की शुभकामनाएं दी गई। ज्ञात हो कि प्रमोद मिश्र वर्ष 2009 में भाजपा में वार्ड स्तर के पदाधिकारी रहे। उसके बाद पार्टी ने उन्हें मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई महासचिव और फिर 2023 में मुंबई भाजपा का सचिव नियुक्त किया था। पार्टी में उनकी सक्रियता और उत्कृष्ट भूमिका को देखते हुए उन्हें मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष चुने जाने पर प्रमोद मिश्र ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम, श्री सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व मुंबई भाजपा महासचिव आचार्य पवन त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo