बोरीवली में विधायक संजय उपाध्याय के नेतृत्व में मनाया जाएगा मराठी भाषा गौरव दिवस

एनबीडी मुंबई,

मराठी साहित्य के दिग्गज कवि कुसुमाग्रज की जयंती के अवसर पर हर साल 27 फरवरी को ‘मराठी भाषा गौरव दिवस’ मनाया जाता है। इसी कड़ी में बोरीवली में लोकप्रिय भाजपा विधायक संजय उपाध्याय के नेतृत्व में एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य मराठी भाषा की समृद्धि और वैभव का उत्सव मनाना है। इस कार्यक्रम में मराठी कला जगत के कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।किशोरी अंबिये, दिगंबर नाईक, प्रभाकर मोरे, पृथ्वीक प्रताप, शिवाली परब और पुष्कर श्रोत्री जैसे प्रसिद्ध मराठी अभिनेताओं और कलाकारों की उपस्थिति के बीच यह कार्यक्रम 27 फरवरी शाम 6:30 बजे से बोरीवली, गोराई स्थित छत्रपति शिवाजी मैदान में आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम के आयोजन में बोरीवली संयोजक दिनेश झाला, मंडल अध्यक्ष नैनश शाह, नगरसेवक शिवानंद शेट्टी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र विद्यार्थी सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेखा ठोके, नगरसेवक जितेंद्र पटेल,नगरसेविका रानी द्विवेदी, नगरसेविका एड सीमा शिंदे, नगरसेवक जिग्रासा शाह, नगरसेविका श्वेता कोरगांवकर और नगरसेविका डॉ शिल्पा सांगोरे का विशेष महत्वपूर्ण योगदान है। दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क (फ्री) है। आयोजकों ने सभी मराठी भाषा प्रेमियों और नागरिकों से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo