सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन

एनबीडी जौनपुर,

जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित सिटी इंटरनेशनल स्कूल, पिलकिछा खुटहन की छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, तीनों स्थानों पर कब्ज़ा कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सातवीं की तीन छात्राओं में से सेजल यादव ने प्रथम स्थान, वैष्णवी सिंह ने द्वितीय स्थान तथा रागिनी निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

यह उपलब्धि न केवल विद्यालय परिवार के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के सभी विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है। यह सफलता यह संदेश देती है कि सही दिशा, निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव यादव ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo