शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन की मुलुंड में पदाधिकारी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

एनबीडी मुंबई,

शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन, ईशान्य मुंबई जिला की ओर से आयोजित पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक मुलुंड (पश्चिम) स्थित इंपीरियल लॉन, लायंस क्लब ऑफ मुलुंड, पुरंदरे स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अविनाश पांडेय द्वारा किया गया तथा शिवसेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गुलाब चंद्र दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक के दौरान संगठन को मज़बूत करने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने तथा आगामी रणनीतियों को लेकर गंभीर और सार्थक चर्चा की गई।

बैठक में उत्तर भारतीय संगठन महाराष्ट्र कार्याध्यक्ष श्री जयप्रकाश सिंह की प्रमुख उपस्थिति रही। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और जनसेवा को शिवसेना की मूल पहचान बताते हुए निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला प्रमुख उत्तर पूर्व मुंबई श्री संतोष तिवारी एवं महिला जिला प्रमुख श्रीमती सुषमा सिंह ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo