संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिवमहापुराण कथा सम्पन्न

एनबीडी मुंबई,

उत्तर मुंबई के लोकप्रिय जन सेवक गोपाल शेट्टी जी के मार्गदर्शन में आयोजित 9 दिवसीय शिवमहापुराण कथा का समापन 08 फरवरी 2026 को देवीपाडा ग्राउंड बोरीवली में हुआ। इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और 09 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद का लाभ लिया। कथा व्यास पंडित श्याम सुन्दर दास महाराज के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा का श्रवणपान सभी कथा प्रेमियों ने किया। संस्था अध्यक्ष शिवदयाल मिश्रा के नेतृत्व में कथा का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नागेन्द्र मिश्रा, रवि पाठक, सुभाष तिवारी, शर्मिला पाठक, राजेश मिश्रा, डॉ संजय उपाध्याय, धीरूभाई चौहान, नरेन्द्र पांडे, सत्यनारायण तिवारी, रमेश गौड़, हरीश तिवारी, घनश्याम शुक्ला, राजेश मौर्या, अक्षय उपाध्याय, मंगल रावत, अरुण पाठक, हर्षित पाठक, विकास तिवारी, हरीश तिवारी, संजय प्रसाद, घनश्याम शुक्ला, हर्षवर्धन मिश्रा सहित अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo