भायंदर के काशी विश्वनाथ मंदिर में जागरण व भंडारा , शामिल हुए हजारों भक्त

एनबीडी भायंदर,

मीरा भायंदर के प्रख्यात समाजसेवी तथा देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में भायंदर पूर्व के आरएनपी पार्क में बनवाए गए दिव्य और भव्य काशी विश्वनाथ मंदिर में आज श्री राम मानस प्रचार समिति द्वारा मां भगवती का विशाल जागरण व भंडारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

लल्लन तिवारी ने अपने हाथों से भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया। उनके साथ मंदिर के ट्रस्टी पुरुषोत्तम पांडे, भोर भ्रमण परिवार के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, समाजसेवी अभयराज चौबे ने भी महाप्रसाद का वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीराम मानस प्रचार समिति के संस्थापक श्रीराम दुबे, अध्यक्ष वीरेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष बबलू पांडे, सुशील त्रिपाठी, दिनेश दुबे, जमीदार मिश्रा, रामप्रवेश तिवारी , संजय श्रीवास्तव , नीरज तिवारी, विनोद पांडे, अशोक मिश्रा, संजय दुबे,डीएम मिश्रा ,अनिल गुप्ता, हौसिला शुक्ला, दाढ़ी तिवारी, संतोष मिश्रा, पप्पू तिवारी की सक्रिय भूमिका रही । समाजसेवी पीजी सिंह तथा समाजसेवी अमित उपाध्याय का विशेष योगदान रहा।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo