गणतंत्र दिवस पर संजय सिंह ने हिंदी बाल विद्या मंदिर में किया ध्वजारोहण

एनबीडी मुंबई,

उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष तथा युवा समाजसेवी संजय सिंह ने गणतंत्र दिवस पर संघ द्वारा संचालित हिंदी बाल विद्या मंदिर ,असल्फा घाटकोपर के प्रांगण में ध्वजारोहण किया तथा ध्वज को सलामी दी। विद्यालय द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संजय सिंह ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। समारोह में उपस्थित लोगों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक धर्मो और भाषाओं के लोग मिलजुल रहते हैं।

अनेकता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को संविधान का पालन करते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। संजय सिंह ने उत्तर भारतीय संघ के संस्थापक स्वर्गीय बांकेराम तिवारी तथा संघ को ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर ले जाने वाले बाबू आरएन सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में प्रभारी विनोद मिश्रा, माध्यमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका प्रिया संजू सिंह, प्राथमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका निर्मला पाल, उप मुख्याध्यापक रमेश कुमार मिश्रा, पर्यवेक्षक महेंद्र प्रताप सिंह आदि का समावेश रहा।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo