श्री बागरामदेववीर सेवा ट्रस्ट, मुंबई द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा व भक्ति के साथ सम्पन्न

एनबीडी समाचार ,

श्री बागरामदेववीर सेवा ट्रस्ट, मुंबई (मेघवाल समाज) के तत्वावधान में श्री बाबा रामदेववीर मंदिर, कामण रोड (वसई) में दिनांक 20 जनवरी 2026, मंगलवार (सुदी 2 बीज) को आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं समाज के गणमान्यजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेवजी महाराज एवं माताजी डालीबाई–अगमाई की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं समाज कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने समाज में एकता, सेवा और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पत्रिका सौजन्य के लाभार्थी परिवारजनों एवं सहयोगकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त किया गया। समापन पर प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo