मुंबई महानगरपालिका चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय के बाद राजनाथ सिंह से मिले कृपाशंकर

एनबीडी नई दिल्ली,

मुंबई महानगरपालिका चुनाव में भाजपा महायुती को मिली ऐतिहासिक विजय के बाद आज महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। कृपाशंकर सिंह ने रक्षा मंत्री को बताया कि इस बार चुनाव में किस तरह उत्तर भारतीय मतदाताओं ने संगठित होकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर विजय को सुनिश्चित बनाया।

राजनाथ सिंह ने मुंबई समेत मीरा भायंदर, पालघर, ठाणे, नवी मुंबई आदि महानगरपालिकाओं में भी कृपाशंकर सिंह द्वारा ताबड़तोड़ की गई पदयात्राओं तथा जनसभाओं की सराहना करते हुए भाजपा के पक्ष में संगठित रूप से मतदान करने के लिए उत्तर भारतीय मतदाताओं के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo