महापालिका में 25 वर्ष बाद सत्ता परिवर्तन का स्वागत, शिंदे गट का बने मुंबई का अगला महापौर : डॉ विवेकानंद जाजू

एनबीडी मुंबई,

मुंबई महानगरपालिका चुनाव में महायुति को मिली प्रचंड जीत से उत्साहित बांद्रा पूर्व के शिव सैनिकों ने शिवसेना (शिंदे गट) नेता डॉ. विवेकानंद जाजू के नेतृत्व में जश्न मनाया। डॉ जाजू ने कहा कि पहली बार उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना ने मुंबई में चुनाव लड़ा और शानदार सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि मुंबई महानगरपालिका में 25 वर्ष बाद हुए सत्ता परिवर्तन से बांद्रा पूर्व के शिवसैनिक उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिव सैनिकों ने कड़ी मेहनत की और महायुति को जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद म्हाडा और महानगरपालिका में मनमानी पर विराम लगेगा और आम जनता के हितों के लिए काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगला महापौर शिंदे गट का मराठी होगा तथा महानगरपालिका में सत्ता परिवर्तन के बाद अब मुंबई के विकास का नया दौर शुरू होगा और जनता को बुनियादी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। डॉ जाजू ने कहा कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बांद्रा पूर्व में शिवसेना सबसे मजबूत पार्टी के रूप में लगातार विकास का काम करती रहेगी।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo