भायंदर पूर्व के राहुल बंगला पर धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति

एनबीडी भायंदर,

प्रबुद्ध लोगों के सामाजिक संगठन भोर भ्रमण परिवार द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी भायंदर पूर्व के जेसल पार्क स्थित राहुल बांग्ला पर परंपरागत सांस्कृतिक स्वरूप में धूमधाम से मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया। सबसे पहले संस्था के प्रमुख संरक्षक तथा राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी का उपस्थित लोगों द्वारा सम्मान किया गया। इसके बाद डॉ मुरलीधर पांडे, डॉ त्रैलोक्य मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व प्राध्यापक उपेंद्र पांडे, डॉ मयूर दुबे, शास्त्री राकेश मणि त्रिपाठी लंदन वाले, प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा, चंदौली से आए पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह फौजी, समाजसेवी संजय दुबे समेत अनेक लोगों ने सामाजिक गीतों और विचारों के माध्यम से अपनी बातें रखी।

कार्यक्रम का सुंदर संचालन भारत सरकार के नोटरी एडवोकेट आर जे मिश्रा ने किया। सभी लोगों ने मिलकर खिचड़ी, दही, घुघुरी, तिल गुड़ खाने का आनंद उठाया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में पुरुषोत्तम पांडे, जे एन तिवारी, समाजसेवी अभयराज चौबे, प्रोफेसर बीके दुबे, अदालत पांडे, उपेंद्र सिंह, सुरेंद्र पांडे, श्रीकांत उपाध्याय, प्रभाकर मिश्रा, अजीत शुक्ला,अच्छेलाल पांडे, वीरेंद्र पाठक, श्री राम दुबे, लालू तिवारी, प्रेम भाई, समाजसेवी राजेश दुबे, आनंद पाठक, राजीव मणि त्रिपाठी, बीके श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, ईश्वर सिंह, राम सिंह पिंटू आदि का समावेश रहा।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo