एनबीडी मुंबई,
बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र प्रभाग क्रमांक 23 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रभाग के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेकर मैदान में उतरे शिक्षित एवं जनप्रिय उम्मीदवार एडवोकेट आर. पी. पांडे को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क अभियानों और प्रचार सभाओं में उमड़ रही भीड़ यह संकेत दे रही है कि क्षेत्र में बदलाव की लहर बन चुकी है।

एडवोकेट आर. पी. पांडे ने प्रचार के दौरान कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि प्रभाग 23 की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क, जलनिकासी, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा और युवाओं के लिए रोजगार उनकी प्राथमिकताएं होंगी। उनका मानना है कि नेतृत्व वही सफल होता है जो वादों के साथ-साथ धरातल पर काम कर दिखाए।
प्रचार के दौरान स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि जनादेश मिलने पर हर समस्या का समयबद्ध समाधान किया जाएगा। नागरिकों का कहना है कि एक शिक्षित, संवेदनशील और कर्मठ प्रतिनिधि से ही प्रभाग का वास्तविक विकास संभव है।
क्षेत्र में गूंज रहा नारा “अब जीत नहीं है दूर” केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि प्रभाग 23 की जनता के विश्वास और उम्मीदों का प्रतीक बन चुका है। लगातार मिल रहे जनसमर्थन से यह साफ संकेत मिल रहा है कि एडवोकेट आर. पी. पांडे की दावेदारी मजबूत होती जा रही है और चुनावी मुकाबला निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।
