भांडुप वार्ड 109 में कांग्रेस प्रत्याशी अजय केशवप्रसाद पटेल का जनसंपर्क अभियान तेज, समर्थन में उमड़ा लोगो का हुजूम

एनबीडी भांडुप,

आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर वार्ड क्रमांक 109 में राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार श्री अजय केशवप्रसाद पटेल ने अपने सघन जनसंपर्क अभियान के माध्यम से क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रचार के दौरान उनके समर्थन में जगह-जगह लोगों का हुजूम उमड़ता नजर आया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल बन गया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान अजय केशवप्रसाद पटेल ने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड 109 के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने “काम करने वाला नेतृत्व” और “की प्रगति, सबकी भागीदारी” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सड़क, जलनिकासी, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

प्रचार के दौरान स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। अजय पटेल ने भरोसा दिलाया कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर वार्ड 109 को एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित किया जाएगा।

रैलियों और पदयात्राओं में उमड़ा भारी जनसमर्थन यह संकेत दे रहा है कि वार्ड 109 में कांग्रेस का जनाधार मजबूत हो रहा है और चुनावी मुकाबला लगातार रोचक होता जा रहा है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo