भांडुप वार्ड 110 में कांग्रेस प्रत्याशी आशा सुरेश कोपरकर का जनसंपर्क तेज, सशक्त और संवेदनशील नेतृत्व का दिया संदेश

भांडुप | प्रतिनिधि

आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों को लेकर प्रभाग क्रमांक 110 में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी आशा सुरेश कोपरकर ने अपने जनसंपर्क अभियान के माध्यम से क्षेत्र में सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रचार के दौरान उन्होंने आधुनिक सोच, प्रमाणिक जिज्ञासा और संवेदनशील नेतृत्व के साथ आम नागरिकों की आवाज़ बनने का संकल्प दोहराया।

आशा सुरेश कोपरकर ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि प्रभाग 110 के नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। उन्होंने सड़क, जलनिकासी, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं और महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उनका कहना है कि सक्षम नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली के माध्यम से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।

जनसंपर्क के दौरान नागरिकों से मिले सकारात्मक प्रतिसाद से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई कि एक संवेदनशील और अनुभवी नेतृत्व से प्रभाग की वर्षों पुरानी समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।

कांग्रेस प्रत्याशी आशा सुरेश कोपरकर का यह अभियान प्रभाग 110 में चुनावी मुकाबले को रोचक बनाता नजर आ रहा है, वहीं उनका विकासोन्मुखी एजेंडा मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo