मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में महायुति का बनेगा मुंबई का महापौर : उदयप्रताप सिंह

एनबीडी मुंबई,

मुंबई महानगरपालिका चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुंबई भाजपा प्रवक्ता व मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन, प्रभारी एडवोकेट आशीष शेलार तथा मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम के नेतृत्व में मुंबई का अगला महापौर महायुति का बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई के विकास की दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए अभूतपूर्व रचनात्मक कार्यों को देखते हुए मुंबई का मतदाता पूरी तरह से महायुति के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि फडणवीस सरकार ने सिर्फ कानून व्यवस्था में ही सुधार नहीं किया अपितु मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ है। मेट्रो कनेक्टिविटी का विस्तार, कोस्टल रोड, अटल सेतु जैसी बड़ी परियोजनाओं का पूरा होना महाराष्ट्र सरकार की अदम्य इच्छा शक्ति का परिचायक है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिखरा हुआ विपक्ष पूरी तरह से हताश और निराश नजर आ रहा है। आपस में लड़ने वाले लोग दिखावे के लिए भले एक हो गए हो, परंतु उनका अंतर्मन एक नहीं हुआ है। जनता को भ्रमित करने की उनकी सारी चाल बेनकाब हो चुकी है। विपक्ष के पास ना संगठन है ना समर्थन। श्री सिंह ने कहा कि मुंबईकर के अधूरे सपनों को सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति सरकार ही पूरा कर सकती है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo