एमएम यादव को मिल रहे भारी जन समर्थन से विपक्ष हताश : नवाब मलिक

एनबीडी मुंबई,

एम एम यादव को 45 वर्षों का राजनीतिक अनुभव है। वर्सोवा विधानसभा की जनता के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले श्री यादव को जिस तरह से जनता का भारी समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए विपक्ष हताश और परेशान हो गया है। राष्ट्रवादी अजीत पवार गट से वार्ड क्रमांक 63 में चुनाव लड़ रहे एमएम यादव के बहराम बाग में खुरैशी स्कूल के पास फ्लाइओवर के नीचे स्थित कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित भारी भीड़ को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता नवाब मलिक ने उपरोक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि श्री यादव ने बहुत लंबे समय तक राजनीति के माध्यम से जन सेवा की है। जब कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को टिकट नहीं दिया तो हमारी पार्टी के प्रमुख अजीत पवार ने अपने बंगले पर बुलाकर सम्मान के साथ इन्हें टिकट दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चौथी बार श्री यादव के साथ अन्याय किया है। नवाब मलिक ने कहा कि एमएम यादव ने पिछले चुनाव में अपने अकेले की ताकत के बल पर जिस व्यक्ति को कांग्रेस से विजय दिलाया, आज वही उनके सामने चुनाव लड़ रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 15 जनवरी को वर्सोवा विधानसभा में एक इतिहास लिखेगा। श्री मलिक ने कहा कि हमारी पार्टी ने 92 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। अभी पूरा विश्वास है कि 40 से अधिक सीटों पर हम विजई होंगे। वार्ड क्रमांक 63 का सर्वे बता रहा है कि यहां से हम भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्री यादव यहां के एक-एक व्यक्ति और एक एक गली से परिचित है। उनकी जीत से इस वार्ड के विकास का नया दौर शुरू होगा। इस अवसर पर जरीन खान, राघवेंद्र सिंह, इंद्रदेव शुक्ला, भारत यादव, जगन सिंह, लाल सिंह, हरिश्चंद्र यादव, बीरबल यादव, इकरार खान, फारुख भाई, फरदीन खान के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo